October 9, 2026

चित्रकूट में भव्य चार दिवसीय श्री सुंदरकांड ज्ञान यज्ञ का आयोजन

1 min read
जानकीकुंड स्थित मनोरमा सत्संग भवन में श्रीराम शरणम् सत्संग समिति, अयोध्याधाम एवं श्री सत्यानंद धर्मार्थ ट्रस्ट के तत्वावधान में चार दिवसीय श्री सुंदरकांड ज्ञान यज्ञ
Spread the love

चित्रकूट – जानकीकुंड स्थित मनोरमा सत्संग भवन में श्रीराम शरणम् सत्संग समिति, अयोध्याधाम एवं श्री सत्यानंद धर्मार्थ ट्रस्ट के तत्वावधान में चार दिवसीय श्री सुंदरकांड ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक कार्यक्रम में भक्तों ने मधुर भजनों और गायन के माध्यम से आध्यात्मिक वातावरण को भावविभोर कर दिया।
कार्यक्रम के संयोजक मोहित महाजन ने बताया कि ब्रह्मलीन स्वामी श्री सत्यानंद महाराज के 100वें वर्ष के उपलक्ष्य में इस विशेष यज्ञ का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर दूर-दराज़ से श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं।
उन्होंने चित्रकूट क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस पुण्य आयोजन को सफल बनाएं।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श, चित्रकूट मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.