October 9, 2026

सीवर लाइन का चैंबर दे रहा मौत को आमंत्रण

1 min read
सीवर लाइन का चैंबर दे रहा मौत को आमंत्रण
Spread the love

चित्रकूट – नगर परिषद कार्यालय महज कुछ ही दूरी पर आरोग्यधाम गेट के सामने सीवर लाइन का बना चैम्बर का ढक्कन टूटा पड़ा है जिसके कारण बड़ी घटना हो सकती है लेकिन इससे ना तो नगर परिषद को कोई लेना देना है और ना ही सीवर लाइन ठेकदार की क्योंकि उनको अपना कार्य को पूरा कर बिल पास कराने से मतलब है तो वहीं नगर परिषद अधिकारी भी ठेकेदारों को अपने मन मुताबिक कार्य करने के लिए खुली छूट दे रखी है, अब इसमें आमजन को होने वाली दुर्घटनाओं से कोई लेना देना नहीं है। वहीं देखा जाए कि सीवर लाइन का कार्य लगभग 10 वर्षों से चल रहा है लेकिन आज तक सुचारू रूप से चालू नहीं हो पाई। इस पर जिम्मेदार अधिकारी को गंभीरता से संज्ञान देते हुए ठेकदार कार्यवाही करना चाहिए जिससे दुर्घटनाओं से बचाया जा सके साथ ही सीवर लाइन चालू हो सके।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.