एचपीवी वैक्सीनेशन में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, कई अधिकारियों को नोटिस
1 min read
सतना – मध्यप्रदेश शासन एवं भारत सरकार की महत्वाकांक्षी एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। कलेक्टर सतना डॉ. सतीश कुमार एस के निर्देश पर जिले में लगातार समीक्षा के बाद कार्यवाही की जा रही है। एचपीवी वैक्सीनेशन के जिला स्तरीय प्रभारी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सतना शैलेन्द्र सिंह द्वारा तीन दिवस पूर्व ही स्वास्थ्य विभाग के 50 से अधिक कर्मचारियों को नोटिस जारी किया गया था। इसके बावजूद 8 अप्रैल 2026 को ब्लॉक स्तर पर आयोजित टीकाकरण शिविरों में लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि नहीं हो सकी। इस दौरान विशेष रूप से सोहावल (कोठी), रामपुर बघेलान एवं रामनगर ब्लॉकों में प्रदर्शन बेहद कमजोर पाया गया, जहां कई शिविरों में 100 से भी कम वैक्सीनेशन हुआ। इस पर नाराजगी जताते हुए संबंधित बीएमओ को चेतावनी पत्र जारी किया गया है। इसके साथ ही इन तीनों ब्लॉकों के बीईओ, बीआरसीसी, सीडीपीओ तथा स्वास्थ्य विभाग के बीसीएम और बीपीएम अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। इनमें बीएमओ सोहावल डॉ. अल्हा महोले, रामपुर बघेलान डॉ. रघवेश सिंह, रामनगर डॉ. आलोक अवधिया, बीईओ सोहावल आयुषि अग्रवाल, रामपुर बघेलान अरूण प्रताप सिंह, रामनगर राजेश द्विवेदी, बीपीएम सोहावल रविन्द्र साकेत, रामपुर बघेलान विनीत सिंह, रामनगर नागेन्द्र बंसल, रामपुर बघेलान रंजना पटेल, रामनगर अवनीश सिंह, बीआरसीसी सोहावल दिवाकर तिवारी, रामपुर बधेलान संतोष कुमार पटेल, रामनगर चन्द्रप्रताप शुक्ला, सीडीपीओ सोहावल पुनीत शर्मा, रामपुर बघेलान श्रीमती श्वेता जुनेजा, रामनगर नागेन्द्र तिवारी के नाम शामिल है।
भारत विमर्श सतना मध्य प्रदेश
