चित्रकूट नगर परिषद के वार्डों में नहीं पहुंच रहे कचरा वाहन
1 min read
चित्रकूट – नगर परिषद चित्रकूट क्षेत्र में 01 से 15 वॉर्ड है और सभी वार्ड कचरे से भरे हुए हैं इसका मुख्य कारण कचरा वाहन नहीं पहुंचना जिसके जगह – जगह कचरे का ढेर लगे होने के कारण चारों तरफ गंदगी फैल रही है जो बीमारी का मुख्य सबब बन रहा है। जानकारी के मुताबिक नगर परिषद में 16 कचरा वाहन है लेकिन सिर्फ 4 वाहन ही चालू हालत में है बाकी वाहन नगर परिषद में प्रदर्शनी के लिए खड़े किए हैं क्योंकि वाहन प्रभारी इंजीनियर कमल राज सिंह नहीं चाहते हैं कि बिगड़े हुए कचरा गाड़ियों को बनवाया जाए, उनको कचरे से फैल रही गंदगी से कोई लेना देना नहीं है बल्कि वार्डो से टैक्स वसूली से मतलब है इस पर नगर परिषद अधिकारी भी अपनी चुप्पी साधने पर माहिर नजर आते हैं। यह भी ज्ञात होगा कि कमल राज सिंह अपने कार्य को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं हालांकि उनको आम जन को होने वाली समस्याओं से कोई l फर्क नहीं पड़ता है, अब क्या नगर वासियों को सिर्फ साफ सफाई के नाम पर टैक्स दें कर नगर परिषद से साफ सफाई की उम्मीदें नहीं रखना चाहिए ?

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश
