मंदाकिनी नदी में चल रही गंदे पानी की जल धारा
1 min read
मंदाकिनी नदी में चल रही गंदे पानी की जल धारा
चित्रकूट – नगर परिषद चित्रकूट क्षेत्र अंतर्गत बड़े हनुमान जी मंदिर के पीछे छोटे पुल के पास नयागांव बस्ती का गंदे पानी के जल धारा मंदाकिनी नदी में बहाया जाता है जो पूरी सड़क से बह कर सीधे नदी में मिल रहा है जिससे नदी का पानी का भी प्रदूषित हो रहा है। इस पर नगर परिषद और पर्यटन विभाग के आलाधिकारियों को गंभीरता से संज्ञान लेते हुए ठोस कार्यवाही करना चाहिए जिससे मां मंदाकिनी नदी को प्रदूषित होने से बचाया जा सके।
जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश
