कलेक्टर ने बटोही ग्राम का भ्रमण किया
1 min read
कलेक्टर ने बटोही ग्राम का भ्रमण किया
सतना - कलेक्टर डॉ. सतीश
सतना – कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने मझगवां तहसील के नगर पंचायत चित्रकूट के अंतर्गत आने वाले बटोही ग्राम का भ्रमण कर मैदानी स्तर पर शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने वनमंडलाधिकारी मयंक चांदीवाल, एसडीएम महिपाल सिंह गुर्जर और तहसीलदार चित्रकूट कमलेश सिंह भदौरिया के साथ ग्राम का भ्रमण कर पेयजल की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर मूलभूत समस्याओं की जानकारी ली और निराकरण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

भारत विमर्श सतना मध्य प्रदेश
