September 13, 2026

रोवर्स रेंजर्स समागम में सल्तनत बहादुर महाविद्यालय अव्वल

1 min read
रोवर्स रेंजर्स समागम में सल्तनत बहादुर महाविद्यालय अव्वल
Spread the love

जौनपुर – जनपदीय रोवर्स रेंजर्स समागम-2026 में सल्तनत बहादुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बदलापुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। महाविद्यालय की रोवर्स और रेंजर्स दोनों टीमें प्रतियोगिता में अव्वल रहीं और विजेता घोषित की गईं।
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के तत्वावधान में 28 व 29 मार्च को शारदा महाविद्यालय करेडे़पुर में आयोजित इस समागम में जनपद के नौ महाविद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया। विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में प्रतिभागियों ने अपनी दक्षता, अनुशासन और टीम भावना का प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल के परिणाम में सल्तनत बहादुर महाविद्यालय की दोनों टीमों ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुनील प्रताप सिंह सहित समस्त प्राध्यापक व कर्मचारियों ने टीम के छात्रों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। रोवर्स रेंजर्स प्रभारी डॉ. कर्मचंद यादव व डॉ. रेखा मिश्रा के निर्देशन में छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं में अमन यादव, शिवम् तिवारी, काजल उपाध्याय, प्रिया यादव, श्वेता विश्वकर्मा सहित अन्य शामिल रहे। महाविद्यालय में 7 व 8 अप्रैल को विश्वविद्यालयीय समागम-2026 का आयोजन प्रस्तावित है, जिसमें जौनपुर व गाजीपुर की टीमें भाग लेंगी।

अमरजीत सिटी रिपोर्टर भारत विमर्श जौनपुर उत्तर प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *