नगर परिषद चित्रकूट में कार्यत दो कर्मचारी हुए सेवा निवृत, श्रीफल छायाचित्र भेट कर दी गई विदाई
1 min read
नगर परिषद चित्रकूट में कार्यत दो कर्मचारी हुए सेवा निवृत, श्रीफल छायाचित्र भेट कर दी गई विदाई
चित्रकूट – नगर परिषद चित्रकूट में कार्यरत विजय कुमार गौतम वर्तमान में कार्यत रहे गुप्त गोदावरी प्रभारी एवं विद्युत ऑपरेटर भगवानदीन पटेल के सेवानिवृत्त होने पर एक विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्षा साधना पटेल, अधिकारी अंकित सोनी एवं समस्त कर्मचारियों ने उन्हें माल्यार्पण कर सम्मानित किया।
सम्मान स्वरूप भगवान कामतानाथ जी की तस्वीर एवं शॉल ,श्रीफल भेंट किए गए। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कर्मचारियों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए अपने-अपने विचार व्यक्त किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह समारोह उनके लंबे और समर्पित सेवाकाल के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करने का प्रतीक रहा।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश
