March 23, 2026

मलूक पीठाधीश्वर राजेंद्र दास ने पद्मश्री स्व. डॉ बी के जैन को दी श्रद्धांजलि

1 min read
मलूक पीठाधीश्वर राजेंद्र दास ने पद्मश्री स्व. डॉ बी के जैन को दी श्रद्धांजलि
Spread the love

चित्रकूट – संत रणछोड़ दास जी महाराज द्वारा स्थापित श्री सदगुरु सेवा संघ ट्रस्ट द्वारा संचालित सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय का आज राम कथा वाचक मलूक पीठाधीश्वर राजेंद्र दास जी महाराज ने भ्रमण कर नेत्र चिकित्सालय में संचालित विभिन्न विभागों का अवलोकन किया। महराज श्री का श्री सदगुरु सेवा संघ ट्रस्ट के ट्रस्टी डा इलेश जैन ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। तत्पश्चात महराज श्री को सदगुरू नेत्र चिकित्सालय एवं जानकी कुंड चिकित्सालय के वाह्य रोगी विभाग, नेत्र रोगी वार्ड, ट्रस्ट के मॉडल सहित चिकित्सालय के विभिन्न विभागों का अवलोकन करवाया चिकित्सालय के विभिन्न प्रकल्पों को देख महराज श्री ने खूब सराहा महराज श्री ने चित्रकूट जैसे ग्रामीण अंचल में इतनी बड़ी नेत्र चिकित्सा की व्यवस्था देखकर खूब सराहा और कहा कि ये चिकित्सालय दूर दराज से आने वाले नेत्र रोगियों के लिए एक वरदान है, इसके होने से यहां के लोगो को बहुत आराम और सुविधा है। चिकित्सालय में संचालित सभी विभागों को देखने के बाद मलूक पीठाधीश्वर राजेंद्र दास जी महराज चिकित्सालय परिसर स्थित पद्मश्री स्व. डॉ बी के जैन के आवास में जाकर स्व. जैन के परिवारजनों से मुलाकात की और पद्मश्री स्व. डॉ बी के जैन को सादर श्रद्धांजलि अर्पित किया।महराज श्री पद्मश्री स्व. डॉ बी के जैन को याद करते हुए कहा कि वास्तव में मानव सेवा के लिए समर्पण और त्याग की मिसाल थे डॉ बी के जैन, लोगो को सेवा भाव कि ऐसे कर्मयोगी से सीख लेनी चाहिए,उनकी मेहनत, त्याग,सेवा और समर्पण की बदौलत आज ये सदगुरु नेत्र चिकित्सालय विश्वख्याति प्राप्त हो चुका है और उन्होंने कहा कि डॉ जैन सदगुरु भगवान के चरणों की सेवा समाहित हो गए । इस दौरान सदगुरु देव भगवान की अनन्य शिष्या रमा बेन, दमयंती बेन ट्रस्ट के ट्रस्टी डॉ इलेश जैन एवं उनकी धर्म पत्नी मौसम जैन व उनके दोनों पुत्र, स्व. डॉ बीके जैन की धर्म पत्नी ऊषा जैन, एवं डॉ जैन के भाई बंधु सहित सारे परिवारिक लोग एवं देश के कोने कोने से आए सभी गुरु भाई बहन, मीडिया प्रभारी वीरेंद्र शुक्ला सहित सदगुरू परिवार के तमाम अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed