सेवा संकल्प अभियान ‘मेरे सपनों का भारत’ चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा
1 min read
सतना – सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले की शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय उचेहरा, शासकीय हाईस्कूल पथरहटा, शासकीय माध्यमिक विद्यालय झरी, शासकीय माध्यमिक शाला चूंद, शासकीय हाईस्कूल पिपरीकला, पीएमश्री शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल गोपालपुर, सांदीपनि बालक स्कूल जैतवारा, श्री महंत प्रेम पुजारी दास माध्यमिक विद्यालय कामता चित्रकूट, शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल महतैन, शासकीय हाईस्कूल घुंघचिहाई, पीएम श्री शासकीय हाईस्कूल नागौद, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुलगढी, शासकीय हाईस्कूल अतरवेदिया कला, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय इचौल, कुआं, शासकीय हाईस्कूल इटवां, सांदीपनि उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नागौद, शासकीय माध्यमिक विद्यालय पासी, रेउंसा, बिरसिंहपुर, सज्जनपुर, शासकीय माध्यमिक विद्यालय सोहौला सहित समस्त विद्यालयों में “मेरे सपनों का भारत” कार्यक्रम के तहत चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया किया।
प्रतियोगिता में प्रधानमंत्री द्वारा किए गए सेवा कार्यों एवं विकसित भारत की संकल्पना विषय पर विद्यार्थियों द्वारा चित्रकला एवं भाषण के माध्यम से अपने विचार प्रस्तुत किए जा गये। स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सहभागिता से आयोजित इन गतिविधियों में विद्यार्थियों द्वारा उत्साहपूर्वक सहभागिता की गई। चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने सेवा कार्यों, जनकल्याणकारी पहलों और विकसित भारत की संकल्पना को विभिन्न चित्रों के माध्यम से अभिव्यक्त किया। वहीं भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने सेवा भावना, देश के विकास तथा विकसित भारत के निर्माण से जुड़े विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं विद्यालय के शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया गया।
भारत विमर्श सतना मध्य प्रदेश।
