September 21, 2026

नयागांव वार्ड-7 में दो दिन से पेयजल संकट, करीब 3 हजार लोग परेशान

1 min read
नगर परिषद क्षेत्र के नयागांव वार्ड क्रमांक 7 में पिछले दो दिनों से पेयजल आपूर्ति बाधित होने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा
Spread the love

चित्रकूट – नगर परिषद क्षेत्र के नयागांव वार्ड क्रमांक 7 में पिछले दो दिनों से पेयजल आपूर्ति बाधित होने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के मुताबिक वार्ड के करीब 3000 हजार लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है।
पानी की आपूर्ति ठप होने से रहवासियों को दैनिक जरूरतों के लिए पानी जुटाने में परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार दो दिनों से समस्या बनी हुई है, लेकिन अभी तक पेयजल व्यवस्था सामान्य नहीं हो सकी है। और न हो पानी टैंकरों के माध्यम से पानी पहुंचाया गया अब तक ,रहवासियों ने नगर परिषद से मांग की है कि पेयजल आपूर्ति जल्द बहाल कर समस्या का समाधान किया जाए।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *