November 6, 2026

चित्रकूट दीपावली मेले में धनतेरस की शाम रोशनी से जगमगाई धर्मनगरी

1 min read
चित्रकूट दीपावली मेले में धनतेरस की शाम रोशनी से जगमगाई धर्मनगरी
Spread the love

रंग-बिरंगी लाइटों और आकर्षक सजावट से जगमगाए मंदिर, घाट और प्रमुख मार्ग

चित्रकूट – भगवान श्रीराम की तपोभूमि धर्मनगरी चित्रकूट में पांच दिवसीय दीपावली मेले के दौरान धनतेरस की शाम पूरा नगर रोशनी से जगमगा उठा। मंदिरों, घाटों और प्रमुख मार्गों पर की गई आकर्षक विद्युत सजावट ने धर्मनगरी की सुंदरता में चार चांद लगा दिए। मंदाकिनी नदी के घाटों से लेकर कामदगिरि परिक्रमा मार्ग तक रंग-बिरंगी रोशनी श्रद्धालुओं और पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनी रही। दीपावली मेले को लेकर प्रशासन द्वारा विभिन्न स्थानों पर प्रकाश व्यवस्था और सजावट कराई गई है। शाम होते ही जगमगाती रोशनी के बीच चित्रकूट का नजारा बेहद मनमोहक दिखाई दिया। धनतेरस के अवसर पर धर्मनगरी में श्रद्धालुओं की आवाजाही भी बढ़ने लगी है। दीपावली मेले को लेकर पूरे चित्रकूट में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिल रहा है। तो वहीं उत्तर प्रदेश के रामघाट भी आकर्षक जिलाइटों से जगमगा रहा है साथ ही नावों में लगी जगमगाती रोशनी के कारण मंदाकिनी नदी का अद्भुत नजारा दिखाई दे रहा है। प्रशासन के द्वारा सभी मुख्य मार्गों में मनमोहक गेट लगाए हैं जिससे श्रद्धालु अपने मोबाइल में कैद कर रहे हैं।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.