नाबालिक लड़की से छेड़छाड़ और धमकी देने वाले आरोपी को भेजा गया जेल
1 min read
सतना – पुलिस अधीक्षक डाँ. हंसराज सिंह के कुशल निर्देशन एवं प्रेमलाल कुर्वे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देहात व रघु केशरी SDOP नागौद के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी कोठी निरी. संतोष तिवारी द्वारा घर मे घुसकर नाबालिक लडकी से छेडछाड कर मारपीट करना व जान मारने की धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया ।
दिनांक 22 मार्च2026 को शाम को फरियादिया को आरोपी द्वारा घुसकर नाबालिक लडकी से छेडछाड कर मारपीट करना व जान मारने की धमकी देने पर आरोपी के विरूद्ध अपराध 82/2026 धारा 74,74(1) (I),78,296(B),115(2),351(3),333 BNS, 7/8 पास्सो एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी विक्रम सिंह पिता दिनेश सिंह उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम इटमा थाना कोठी जिला सतना म.प्र. को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार शुदा आरोपी विक्रम सिंह के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हेतु माननीय न्यायालय पेश किया गया ।
इस कार्य में उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी कोठी निरी. संतोष तिवारी, अश्वनीधर द्विवेदी, आर. रिन्कू जाटव की सराहनीय भूमिका रही है ।
भारत विमर्श सतना मध्य प्रदेश
