March 22, 2026

सोने के गहने व 23 हजार नकदी पर चोरों ने किया हाथ साफ, पुलिस जांच में जुटी

1 min read
सोने के गहने व 23 हजार नकदी पर चोरों ने किया हाथ साफ, पुलिस जांच में जुटी
Spread the love

जौनपुर – सिकरारा थाना क्षेत्र के पोखरियापुर गांव में रविवार की बीती रात अज्ञात चोरों ने एक घर में सेंधमारी कर लाखों रुपए के गहने और 23 हजार नगदी की चोरी की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित जियालाल यादव के अनुसार चोरों ने घर में दीवार फोड़कर सेंध बनकर कमरे में घुसकर सोने के गहने और करीब 23 हजार रुपये नगद समेत अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया।
घटना की जानकारी सुबह उस समय हुई जब परिवार के लोग जागे और घर की टूटी दीवार को देखा और कमरे में समान बिखरा देखा। इसके बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

पीड़ित ने सिकरारा थाने में प्रार्थना पत्र देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है और जल्द ही घटना के खुलासे का आश्वासन दिया है।

अमरजीत सिटी रिपोर्टर भारत विमर्श जौनपुर उत्तर प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *