March 9, 2026

शीतला चौकियां धाम के तालाब में डूबने से किशोर की मौत

1 min read
शीतला चौकियां धाम के तालाब में डूबने से किशोर की मौत
Spread the love

जौनपुर – शहर के शीतला चौकियां धाम स्थित तालाब में सोमवार सुबह नहाते समय डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में लोग जमा हो गए। जानकारी के अनुसार मृतक कमलदीप (16) पुत्र संतोष कश्यप, निवासी दीवानगंज पट्टी, जनपद प्रतापगढ़ का रहने वाला था। वह सोमवार सुबह अपने मित्र अमित कुमार कश्यप पुत्र बिहारी लाल, निवासी पोस्ट सतहरिया, थाना मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर) के साथ शीतला चौकियां धाम में दर्शन-पूजन करने आया था। दर्शन के बाद दोनों युवक मंदिर के बगल में स्थित तालाब में नहाने चले गए। बताया जा रहा है कि तालाब के चारों ओर सुरक्षा के लिए रेलिंग लगी हुई है, इसके बावजूद कमलदीप रेलिंग पार कर गहरे पानी में चला गया। पानी की गहराई अधिक होने के कारण वह डूबने लगा। साथ आए अमित कश्यप ने उसे डूबता देख शोर मचाया। उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोग और स्थानीय युवक मौके पर पहुंच गए, लेकिन तब तक कमलदीप गहरे पानी में समा चुका था। घटना की सूचना अमित ने तुरंत परिजनों को दी। करीब आधे घंटे की तलाश के बाद स्थानीय युवक अक्षय माली व अन्य युवकों की मदद से किशोर का शव तालाब से बाहर निकाला गया। घटना के दौरान तालाब के पास बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई। स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

अमरजीत सिटी रिपोर्टर भारत विमर्श जौनपुर उत्तर प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *