October 15, 2026

जौनपुर पहुंचे भीम आर्मी के चंद्रशेखर आजाद, बीजेपी पर साधा निशाना

1 min read
Spread the love

जौनपुर – श्रीकृष्ण इंटर कालेज मीरगंज पकड़ी में आजाद समाजपार्टी व भीमआर्मी के तत्वावधान में संवैधानिक अधिकारबचाओभाई चाराबना ओ रैली में शामिल हुए नगीनासांसद चंद्रशेखर आजाद रावण कहां की में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के मामले को लेकर चंद्रशेखर ने कहा- प्रकरण कोर्ट में है। वह निष्पक्ष जांच चाहते हैं। यूजीसी के मुद्दे पर आजाद समाज पार्टी तैयार है। अगर बच्चों की सुरक्षा के लिए पूरे भारत में भ्रमण करना पड़े तो वे तैयार हैं। बच्चों की सुरक्षा करना उनकी जिम्मेदारी है। एक नेता से पहले वे सामाजिक कार्यकर्ता हैं, इसलिए बच्चों का दर्द समझते हैं।अब तो सरकार से जज भी नाराज हैं। कहा जा रहा है कि यूपी में अघोषित आपातकाल जैसे हालात हैं। प्रदेश में डबल इंजन की भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी की सरकार है। इसमें किसी जाति या धर्म का भला नहीं हो रहा। जनता 2027 के विधानसभा चुनाव में इसका जवाब देगी।
चंद्रशेखर बुधवार को जौनपुर पहुंचे थे। यहां उन्होंने वाराणसी में दाल मंडी की मार्केट तोड़े जाने और जबरन जमीन अधिग्रहण का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर की मूर्ति तोड़ी गई। इसकी आवाज उठाने वाले पाल समाज के बच्चे को जेल भेज दिया गया।
रोजगार के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए सांसद ने कहा कि युवा डिग्री लेकर भटक रहे हैं, लेकिन सरकार उन्हें रोजगार देने के बजाय गुमराह कर रही है। शिक्षित युवाओं का अपमान देश का अपमान है।बीरभानपुर प्रकरण 9 मार्च को संसद में उठाने की बात रैली में बीरभानपुर मामले का भी जिक्र करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार भ्रष्टाचार कर रही है।

अमरजीत सिटी रिपोर्टर भारत विमर्श जौनपुर उत्तर प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.