October 16, 2026

ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने चित्रकूट में नानाजी देशमुख को दी श्रद्धांजलि

1 min read
ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने चित्रकूट में नानाजी देशमुख को दी श्रद्धांजलि
Spread the love

चित्रकूट – मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर गुरुवार को चित्रकूट पहुंचे, जहाँ उन्होंने विविध कार्यक्रमों में सहभागिता की। मंत्री प्रदुम्न सिंह तोमर ने दीनदयाल शोध संस्थान में भारत रत्न नानाजी देशमुख की 16वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नानाजी देशमुख ने अपना संपूर्ण जीवन ग्रामोदय से राष्ट्रोदय के संकल्प को समर्पित किया; शिक्षा, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता के माध्यम से ग्रामीण भारत को सशक्त बनाने का उनका मॉडल आज भी हम सभी के लिए एक महान प्रेरणास्रोत है, इसके उपरांत ऊर्जा मंत्री ने भगवान कामतानाथ के दर्शन-पूजन किए और कामदगिरि पर्वत की परिक्रमा शुरू की। इस दौरान उनके साथ चित्रकूट तहसीलदार कमलेश सिंह भदौरिया एवं बिजली विभाग के अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित रहे। मंदिर परिसर के बाहर मीडिया से चर्चा करते हुए जब उनसे बिजली कटौती और बिना सूचना कनेक्शन काटे जाने की शिकायतों पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने स्पष्ट किया कि 100 यूनिट बिजली का लाभ एक महीने के बिल पर मिलता है, लेकिन कई उपभोक्ता 10-20 महीनों तक बिल जमा नहीं करते, जिससे उन पर पेनाल्टी और सरचार्ज लग जाता है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे समय पर बिजली बिल का भुगतान करें ताकि विभाग को कोयला खरीदने और आगे भुगतान करने में कठिनाई न हो और उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली मिल सके। उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि कहीं कोई तकनीकी त्रुटि होगी, तो उसे तत्काल सुधारा जाएगा, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि बकाया बिल होने पर बिजली कंपनियां नियमानुसार ही अपनी कार्यवाही करती हैं।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.