October 16, 2026

यूजीसी कानून पर सवाल सुनकर मंत्री जी को लगा 440 वोल्ट करंट का झटका।सवाल सुनकर भाग खड़े हुए ऊर्जा मंत्री

1 min read
यूजीसी कानून पर सवाल सुनकर मंत्री जी को लगा 440 वोल्ट करंट का झटका।सवाल सुनकर भाग खड़े हुए ऊर्जा मंत्री
Spread the love

चित्रकूट – पूरे देश में भारी बवाल का कारण बने यूजीसी कानून पर पत्रकारों द्वारा प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर से सवाल किया गया कि आप यूजीसी कानून के पक्ष में हैं या फिर इस कानून के खिलाफ हैं।सवाल सुनते ही मंत्री जी को जैसे 440 वोल्ट करंट का जोरदार झटका लग गया,और ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर बिना कुछ बोले मौके से चले गए।

गौर तलब है कि प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर गुरुवार 26 फरवरी को भारत रत्न नानाजी देशमुख की 16वीं पुण्यतिथि के अवसर पर नानाजी देशमुख को श्रृद्धांजलि अर्पित करने चित्रकूट पहुंचे थे।श्रृद्धांजलि कार्यक्रमों से फुरसत मिलने के बाद ऊर्जा मंत्री द्वारा भगवान श्री कामता नाथ का दर्शन पूजन करने के बाद कामदगिरि पर्वत की परिक्रमा लगाई गई।परिक्रमा पूरी होने के बाद पत्रकारों द्वारा ऊर्जा मंत्री से यूजीसी कानून के बारे मे उनकी राय जानने की कोशिश की गई।लेकिन सवाल सुनते ही ऊर्जा मंत्री मौके से बिना कुछ बोले चुपचाप चले गए।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.