March 15, 2026

दस प्राथमिक नेत्र जाँच केंद्र एवं सामुदायिक आउटरीच का किया शुभारंभ

1 min read
दस प्राथमिक नेत्र जाँच केंद्र एवं सामुदायिक आउटरीच का किया शुभारंभ
Spread the love

चित्रकूट – परम पूज्य संत रणछोड़ दास द्वारा स्थापित श्री सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय, चित्रकूट के तत्त्वावधान में एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र जनपद वाराणसी में संचालित “स्वस्थ दृष्टि–समृद्ध काशी” कार्यक्रम के अंतर्गत सदगुरू नेत्र चिकित्सालय ने नेत्र सेवाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इस कार्यक्रम के तहत प्राथमिक नेत्र देखभाल केंद्रों एवं कम्युनिटी आउटरीच प्रोग्राम का शुभारंभ सद्गुरु नेत्र जाँच केंद्र, श्री हनुमान प्रसाद पोद्दार अंध विध्यालय, दुर्गाकुंड, वाराणसी में किया गया।
इस अवसर पर सेवा फाउंडेशन के सहयोग से सदगुरू नेत्र चिकित्सालय द्वारा काशी क्षेत्र में कुल 10 प्राथमिक नेत्र जाँच केंद्रों की स्थापना की गई है। कार्यक्रम के अंतर्गत एक प्राथमिक नेत्र देखभाल केंद्र का उद्घाटन मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी डी. के. सिंह, सेवा फाउंडेशन की प्रतिनिधि एवं प्रोग्राम ऑफिसर सुश्री श्रद्धा नातिनवार तथा सेंटर फॉर कम्युनिटी ऑप्थैल्मोलॉजी, चित्रकूट के प्रमुख सुबीश कुय्यादियिल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। वहीं, 9 प्राथमिक नेत्र जाँच केंद्रों के ज़ूम माध्यम मरीजों के करकमलों से एक साथ वर्चुअल उद्घाटन किया गया। जो तकनीक एवं सेवा के मानवीय समन्वय का प्रभावशाली उदाहरण बना है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने कहा कि काशी में बुज़ुर्गों, आर्थिक रूप से कमजोर एवं ग्रामीण आबादी के लिए सुलभ नेत्र सेवाएँ अत्यंत आवश्यक हैं और यह पहल अंधता की रोकथाम में अहम भूमिका निभाएगी। जिला कार्यक्रम अधिकारी डी. के. सिंह ने डिजिटल युग में बढ़ती नेत्र समस्याओं पर चिंता व्यक्त करते हुए समुदाय स्तर पर प्राथमिक नेत्र देखभाल केंद्रों को समय की आवश्यकता बताया।
सेवा फाउंडेशन की प्रतिनिधि सुश्री श्रद्धा नितनावरे ने बताया कि संस्था का लक्ष्य रोकी जा सकने वाली अंधता को समाप्त करना है तथा सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय के साथ साझेदारी इस दिशा में सशक्त प्रयास है। उन्होंने जानकारी दी कि मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में सेवा फाउंडेशन के सहयोग से 50 से अधिक विज़न सेंटर्स संचालित किए जा रहे हैं।
वहीं, सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय के अंतर्गत सेंटर फॉर कम्युनिटी ऑप्थैल्मोलॉजी के प्रमुख सुबीश कुय्यादियिल ने अस्पताल की वर्तमान सेवाओं, आने वाले समय में प्रस्तावित सुविधाओं तथा सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय द्वारा संचालित विभिन्न नेत्र सेवाओं एवं उनके लाभार्थियों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने इसे समाज के अंतिम व्यक्ति तक नेत्र ज्योति पहुँचाने का साझा संकल्प बताया। वही सदगुरू नेत्र चिकित्सालय के सी ई ओ डॉ इलेश जैन ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि सदगुरू नेत्र चिकित्सालय मानव सेवा के लिए संकल्पित है,हमारा प्रयास है कि नेत्र रोगियों को हम ज्यादा से ज्यादा सुविधा प्रदान कर सके। वही संस्थान के मीडिया प्रभारी वीरेंद्र शुक्ला द्वारा श्री सदगुरू नेत्र चिकित्सालय की इस बड़ी उपलब्धि के बारे में जानकारी दी गई।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed