October 16, 2026

मुख्य सचिव 5 जनवरी को वीसी के माध्यम से करेंगे समीक्षा

1 min read
मुख्य सचिव 5 जनवरी को वीसी के माध्यम से करेंगे समीक्षा
Spread the love

सतना – म.प्र. शासन के मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से कमिश्नर-कलेक्टर्स कान्फ्रेंस के बिंदुओं के पालन प्रतिवेदन की समीक्षा 5 जनवरी को प्रातः 11 बजे से करेंगे। सभी जिलों में कलेक्टर एवं विभागीय वरिष्ठ अधिकारी एनआईसी वीडियो कान्फ्रेसिंग कक्ष से समीक्षा बैठक में जुडेंगे। कलेक्टर सतना डॉ. सतीश कुमार एस ने शुक्रवार को संबंधित विभागों के जिला अधिकारियों की बैठक लेकर कान्फ्रेंस के एजेण्डा बिन्दुओं के आधार पर जिले में की गई कार्यवाही और अनुपालन की जानकारी लेकर समीक्षा की। इस मौके पर कृषि एवं संबंधित क्षेत्र, स्वास्थ्य एवं पोषण, रोजगार उद्योग एवं निवेश, नगरीय विकास, सुशासन, शिक्षा, ग्रामीण विकास, कानून व्यवस्था, विविध विषय सहित अतिरिक्त विषय के निर्धारित एजेण्डा बिन्दुओं के आधार पर प्रगति की समीक्षा की गई। सीईओ जिला पंचायत शैलेन्द्र, अपर कलेक्टर विकास सिंह, उपायुक्त नगर निगम सत्यम मिश्रा सहित जिला विभाग प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।

भारत विमर्श सतना मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.