October 25, 2026

मानकों के अनुरूप गुणवत्ता पूर्ण शोध करें :प्रो आलोक चौबे

1 min read
मानकों के अनुरूप गुणवत्ता पूर्ण शोध करें :प्रो आलोक चौबे
Spread the love

चित्रकूट,- महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय द्वारा संचालित पीएचडी पाठ्यक्रम सत्र 2025-26 का दीक्षारंभ आज
पीएचडी कोर्स वर्क की कक्षाओं के साथ हुआ। इस अवसर पर आयोजित दीक्षारंभ कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कुलगुरु प्रो आलोक चौबे ने शोध की गुणवत्ता, महत्व एवं उसकी सामाजिक उपादेयता पर चर्चा करते हुए आवाहन किया कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के मानकों के अनुरूप गुणवत्ता पूर्ण शोध परिणाम के नियमित अध्ययन के साथ साथ व्यवस्थित रिसर्च करें। उन्होंने कहा कि शोधार्थी को रुचि पूर्वक विषय सामग्री का अध्ययन और शोध प्रक्रिया का पालन करना चाहिए। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में कुलसचिव प्रो आरसी त्रिपाठी और अधिष्ठाता गण प्रो अमरजीत सिंह, प्रो सूर्य कांत चतुर्वेदी, प्रो आञ्जनेय पांडेय और कार्यक्रम संयोजक प्रो सुधाकर मिश्रा निदेशक शोध निदेशालय मौजूद रहे।
शोध निदेशालय के निदेशक प्रो सुधाकर मिश्रा ने रिसर्च वर्क की कक्षाओं, समय सारणी और संलग्न शिक्षको के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि रिसर्च वर्क के अंतर्गत रिसर्च मैथोडॉलोजी, कंप्यूटर एप्लीकेशन, रिसर्च पब्लिकेशन एवं इथिक्स की कक्षाये समय सारणी के अनुसार नियमित रूप संचालित होगी, जिसमें शोधार्थियों को अनिवार्य रूप से उपस्थित होना चाहिए।
कार्यक्रम का प्रारंभ विद्यादायिनी मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुआ। अतिथियों के वैशिष्ट्य का परिचय सुशील मिश्रा ने प्रस्तुत किया। अतिथियों को शाल, श्रीफल और पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर ग्रामोदय विश्वविद्यालय के शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों और शोधार्थियों ने सहभागिता की।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.