धारकुंडी आश्रम में स्वामी जी के 102वें जन्मोत्सव पर उमड़ा जनसैलाब, 102 किलो का केक काटकर मनाया गया उत्सव।
1 min read
धारकुंडी आश्रम में स्वामी जी के 102वें जन्मोत्सव पर उमड़ा जनसैलाब, 102 किलो का केक काटकर मनाया गया उत्सव।
चित्रकूट – चित्रकूट के धारकुंडी सच्चिदानंद सदगुरु परमहंस धारकुंडी स्वामी के 102वें जन्मोत्सव पर आज नववर्ष के अवसर पर धारकुंडी आश्रम में श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ा, जहाँ गुरु महाराज के दर्शन और प्रवचन सुनने के लिए भक्तों का हुजूम देखने को मिला। इस पावन अवसर पर बदलापुर आश्रम, मुंबई से महाराज श्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भक्तों को दर्शन दिए, वहीं उनके जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आश्रम में 102 किलो का विशाल केक काटा गया और आयोजित भव्य भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक महाप्रसाद ग्रहण किया।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश
