October 7, 2026

बदमाशों ने युवक को मारी गोली हुई maut

1 min read
बजौनपुर में दमाशों ने युवक को मारी गोली हुई मौत
Spread the love

जौनपुर – बदलापुर जौनपुर, थाना क्षेत्र में एक बार फिर सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है। बबुरा गांव में अज्ञात बदमाशों ने युवक को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। सूचना मिलते ही बदलापुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया है, आसपास के लोगों से पूछताछ कर हमलावरों की पहचान में जुट गई है। पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। मृतक की पहचान स्वाधीन सिंह उर्फ छोटू (पुत्र विजय कुमार उर्फ विज्जू सिंह) मंगलवार देर शाम लगभग आठ बजे किसी निमंत्रण कार्यक्रम से घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में घात लगाए अज्ञात हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गंभीर रूप से घायल छोटू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हमलावर घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।

अमरजीत सिटी रिपोर्टर भारत विमर्श जौनपुर उत्तर प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.