October 5, 2026

स्व. विक्रमाजीत की रजक पुण्यतिथि श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई गई

1 min read
स्व. विक्रमाजीत की रजक पुण्यतिथि श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई गई
Spread the love

जौनपुर – सिकरारा क्षेत्र के पोखरियापुर निवासी एवं हिन्दुस्तान अख़बार के पत्रकार संदीप कुमार के दादा, स्वर्गीय विक्रमाजीत की रजक पुण्यतिथि बुधवार को उनके पैतृक आवास पर श्रद्धा एवं भावपूर्ण वातावरण में मनाई गई।
इस अवसर पर परिवारजनों ने स्व. विक्रमाजीत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किए और उनके द्वारा समाज व परिवार के हित में किए गए कार्यों को स्मरण किया। वक्ताओं ने कहा कि स्व. विक्रमाजीत सरल स्वभाव, कर्मठता और सामाजिक सरोकारों के लिए सदैव याद किए जाएंगे।
कार्यक्रम में उपस्थित रामसमुझ यादव, पुजारी यादव, अंकुश यादव सहित प्रपौत्र मानविक विक्रम व सात्विक विक्रम तथा परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
पूरे कार्यक्रम के दौरान वातावरण शांति, श्रद्धा और पारिवारिक एकजुटता से परिपूर्ण रहा।

अमरजीत सिटी रिपोर्टर भारत विमर्श जौनपुर उत्तर प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.