October 5, 2026

जौनपुर थाना खुटहन थाना क्षेत्र में फूलचंद हत्या में दो आरोपी गिरफतार

1 min read
जौनपुर थाना खुटहन थाना क्षेत्र में फूलचंद हत्या में दो आरोपी गिरफतार
Spread the love

जौनपुर – थाना सेवा केंद्र संचालक की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त ईंट का टुकड़ा, मोटरसाइकिल, मृतक का मोबाइल फोन समेत अन्य सामान बरामद किया है 26 दिसंबर को खुटहन थाना क्षेत्र के पनौली गांव में हुई थी पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर टीम ने दोनों आरोपियों को वनु आडीह तिराहे से गिरफ्तार किया। एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि पूछताछ में आरोपी राजेश यादव ने हत्या की पूरी साजिश और वारदात को स्वीकार किया है।राजेश यादव ने बताया कि उसने 2005 में ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ा था। जिसमें उसे हार का सामना करना पड़ा था। 2015 में सीट अनुसूचित होने पर मृतक फूलचंद पासवान ने चुनाव लड़ा था। उस समय राजेश यादव ने अपनी ओर से रामश्रृंगार पासवान को चुनाव लड़वाया था। जो जीत गए थे। तभी से फूलचंद और राजेश के बीच राजनीतिक रंजिश चली आ रही थी।आरोपियों की पहचान राजेश यादव और अंकित गुप्ता निवासी ग्राम पनौली, थाना खुटहन, जौनपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त ईंट का टुकड़ा, मृतक की दुकान से एक स्क्रीन टच मोबाइल वोडाफोन सिम सहित और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।

अमरजीत सिटी रिपोर्टर भारत विमर्श जौनपुर उत्तर प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.