चित्रकूट नगर परिषद में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू
1 min read
चित्रकूट नगर परिषद में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू
वार्ड क्रमांक 1 से 15 तक के लोगों को मिली 2 दिन की मोहलत
चित्रकूट – नगर परिषद चित्रकूट क्षेत्र में प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस अभियान के तहत नगर के वार्ड क्रमांक 1 से लेकर 15 तक के सभी अतिक्रमणकारियों को अपना अवैध कब्जा स्वयं हटाने के लिए 2 दिन का समय दिया जा रहा है। नगर परिषद की इस कार्रवाई के बाद से अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मच गया है, यह पूरी कार्यवाही सीएमओ के निर्देश पर अतिक्रमण एवं स्वच्छता प्रभारी प्रभात सिंह गहरवार के अगुआई में चल रही है।
जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश।
