September 29, 2026

विकासखण्ड स्तरीय रोजगार मेला 19 नवम्बर को चित्रकूट में

1 min read
विकासखण्ड स्तरीय रोजगार मेला 19 नवम्बर को चित्रकूट में
Spread the love

सतना – शासकीय आईटीआई एवं रोजगार कार्यालय सतना एवं जनपद पंचायत द्वारा 19 नवम्बर से 27 नवम्बर 2025 तक सतना एवं मैहर जिले में स्थित समस्त आईटीआई में जीडी एक्स सिक्योरिटी सल्यूशन्स नोएडा का एक दिवसीय प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जायेगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि 19 नवम्बर को दीनदयाल आईटीआई चित्रकूट, 20 नवम्बर को शासकीय आईटीआई मैहर, 21 नवम्बर को जनपद पंचायत रामपुर बघेलान, 24 नवम्बर को जनपद पंचायत रामनगर, 25 नवम्बर को जनपद पंचायत अमरपाटन, 26 नवम्बर को जनपद पंचायत नागौद तथा 27 नवम्बर को जिला रोजगार कार्यालय सतना में प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जायेगा। सिक्योरिटी गार्ड/सुपरवाइजर पद हेतु आयु 18 से 40 वर्ष तथा योग्यता 10वीं, 12वीं या ग्रेजुएशन उत्तीर्ण बेरोजगार आवेदक अपने मूल रिकार्ड के साथ निर्धारित स्थान पर उपस्थित होकर रोजगार प्राप्त कर सकते हैं।

भारत विमर्श सतना मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.