March 28, 2026

चित्रकूट के शुक्रन मिश्रा LNCT कॉलेज में NSUI से चुने गए अध्यक्ष

1 min read
चित्रकूट के बेटे ने किया कमालचित्रकूट के शुक्रन मिश्रा LNCT कॉलेज में NSUI से चुने गए अध्यक्ष
Spread the love

चित्रकूट – भोपाल के LNCT कॉलेज में छात्रों की मांग पर चित्रकूट की तपोभूमि से निकले युवा नेता शुक्रन मिश्रा (रिशु भैया) को NSUI से अध्यक्ष के रूप में नवनिर्वाचित किया गया है। उनके चयन से कॉलेज के साथ-साथ पूरे चित्रकूट क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।

नवनिर्वाचन के बाद सैकड़ों गाड़ियों के काफिले के साथ शुक्रन मिश्रा ने कॉलेज परिसर से कांग्रेस कार्यालय इंदिरा भवन, भोपाल तक भव्य रैली निकाली, जिसमें हजारों की संख्या में छात्र साथी शामिल हुए और जोशपूर्ण नारों से पूरा माहौल गूंज उठा।

अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव नीलांशु भैया से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया, तथा संगठन के प्रति समर्पण और छात्रहितों के लिए लगातार संघर्ष करने का संकल्प दोहराया। यह नवनिर्वाचन युवाओं की एकता, भरोसे और कांग्रेस विचारधारा की मजबूती का प्रतीक है।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed