October 27, 2026

साढ़े बारह किलो हरे गांजा के पेड़ों सहित आरोपी गिरफ्तार

1 min read
Spread the love

चित्रकूट – थाना चित्रकूट पुलिस द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के बाद लगभग साढ़े बारह किलो गांजा के हरे पेड़ों को बरामद करते हुए गांजा की खेती करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।आरोपी द्वारा अपने घर के पास बगिया में गांजा की खेती की जा रही थी।

थाना चित्रकूट पुलिस द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के बाद ग्राम भगड़ा स्थित धनराज पटेल की बगिया में छापा मारकर छोटे बड़े 15 हरे गांजा के पेड़ जिनका कुल वजन लगभग साढ़े बारह किलो है,बरामद कर आरोपी धनराज पटेल पिता वंश गोपाल पटेल उम्र 26 वर्ष को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। एसडीओपी चित्रकूट रोहित राठौर द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी धनराज पटेल द्वारा अपने घर के पास बगिया में गांजा की खेती की जा रही है।जिसके बाद पुलिस द्वारा सुबह छापा मारकर गांजा के हरे पेड़ बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.