October 29, 2026

धर्म की दीवारें तोड़ रचाई शादी। मुस्लिम युवती बनी ‘चाहत गोस्वामी

1 min read
Spread the love

चित्रकूट उप्र – कहते हैं कि प्रेम की न कोई जाती होती है और न ही कोई धर्म।यह कहावत एक बार फिर सच साबित हुई है।सतना जिले से लगे यूपी चित्रकूट जिले में। जहां मुस्लिम समुदाय की युवती द्वारा चार साल से चल रहे प्रेम-प्रसंग के बाद हिन्दू युवक के साथ सात फेरे लेकर हिंदू रीति रिवाज से शादी कर ली गई।

मंदिर में लिए सात फेरे, गुलफिजा बनी चाहत गोस्वामी

कौशांबी जिले की रहने वाली मुस्लिम लड़की गुलफिजा बानो द्वारा हिन्दू युवक से मंदिर में शादी कर नया नाम रखा गया “चाहत गोस्वामी”। हिंदु युवक जीशू और ग़ुल्फ़िजा दोनों ने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर मंदिर में शादी करने के बाद अब किराए के कमरे में पति-पत्नी की तरह रह रहे हैं।साथ ही दोनों अपनी जान को खतरा बताकर प्रशासन से सुरक्षा की गुहार भी लगा रहे हैं। गौर तलब है कि शादी के बाद युवती द्वारा अपने परिजनों पर जान से मारने का खतरा जताया जा रहा है।जिसके चलते गुलफ़िजा उर्फ चाहत गोस्वामी द्वारा पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की मांग की गई है। लड़की ने कहा कि वह बालिग है और उसके द्वारा अपनी मर्जी से शादी की गई है।जीशू और चाहत दोनों के द्वारा बताया गया कि है कि हम दोनों के बीच पिछले चार वर्षों से प्रेम संबंध चल रहा था। और जब शादी की बात आई तो दोनों पक्षों के परिजनों द्वारा कड़ा एतराज जताया गया। बावजूद इसके, प्रेमी युगल ने हार नहीं मानी और समाज की सीमाएं तोड़कर एक-दूसरे के हो गए। वहीं दूसरी तरफ मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए स्थानीय पुलिस सतर्क है। चित्रकूट सीतापुर चौकी की पुलिस दोनों पक्षों से बातचीत कर रही है। और दोनों प्रेमी युगल सुरक्षित हैं। यह घटना जहां प्रेम की जीत मानी जा रही है, वहीं दूसरी ओर यह धार्मिक और सामाजिक मान्यताओं से टकराव का कारण भी बन सकती है।जिस पर प्रशासन पूरी तरह से नजर बनाए हुए है।

राघवेंद्र सचान सिटी रिपोर्टर भारत विमर्श चित्रकूट उत्तर प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.