February 11, 2026

मुख्य नगर परिषद अधिकारी से मिला उपभोक्ताओं को पानी देने का आश्वासन

1 min read
मुख्य नगर परिषद अधिकारी से मिला उपभोक्ताओं को पानी देने का आश्वासन
Spread the love

चित्रकूट – विवेकानंद नगर में लंबे समय से पीने के पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है। क्षेत्र के उपभोक्ता लगातार जल संकट से जूझ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि उनके घरों में पानी नहीं पहुंच रहा है और यदि कभी आता भी है तो मात्र 10 से 15 मिनट के लिए, जिससे दैनिक जरूरतें पूरी करना मुश्किल हो गया है। जल संकट को लेकर स्थानीय महिलाओं ने मुख्य नगर परिषद अधिकारी अंकित सोनी को आवेदन देकर अपनी समस्या से अवगत कराया था। इसके बावजूद स्थिति में कोई ठोस सुधार नहीं हो सका। इस गंभीर समस्या को भारत विमर्श द्वारा प्राथमिकता के साथ खबर प्रकाशित किया गया, जिसके बाद नगर परिषद के अधिकारियों ने संज्ञान लेते हुए जल्द ही जल समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है।
अब सवाल यह है कि उपभोक्ताओं को इस समस्या से कब तक निजात मिलेगी, या फिर विवेकानंद नगर के लोग यूं ही पानी के लिए संघर्ष करते रहेंगे।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *