May 18, 2025

दीपावली मेला व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे डीआईजी

1 min read
Spread the love

चित्रकूट – मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की पावन कर्मस्थली पवित्र नगरी चित्रकूट धाम में परंपरागत रुप से लगने वाले पांच दिवसीय दीपावली मेला पर्व का शुभारंभ हो गया।एक अनुमान के इस बार पांच दिवसीय दीपावली मेला पर्व पर लगभग 40 लाख श्रृद्धालु तीर्थ यात्रियों के चित्रकूट आगमन का अनुमान लगाया जा रहा है।यूपी और एमपी की सीमा क्षेत्र में स्थित पवित्र नगरी चित्रकूट धाम में यूपी और एमपी प्रशासन द्वारा तीर्थ यात्रियों की सुविधाओं और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।रीवा डीआईजी साकेत पाण्डेय द्वारा चित्रकूट पहुंचकर सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण करते हुए बताया गया कि दीपावली मेला पर्व पर श्रृद्धालु तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा के लिए एमपी प्रशासन द्वारा चौदह सौ पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।साथ ही तीन लेयर की सुरक्षा व्यवस्था की गई है।पहली लेयर में बड़े वाहनों को रोका जाएगा।दूसरी लेयर में चार पहिया वाहनों एवं तीसरी लेयर में दो पहिया वाहनों को रोका जाएगा।इसके अलावा मंदाकिनी नदी में स्नान करने वाले तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *