December 13, 2025

Chitrakoot में मुख्यमंत्री ने की प्रमुख घोषणाएं एवं मिली सौगात

1 min read

चित्रकूट- मध्य प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री का उडनखटोला धर्मनगरी चित्रकूट में सॉफ्ट लैंडिंग किया जिसके बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल रूप से चित्रकूट में स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के तहत मां मंदाकिनी घाट के उन्नयन और विकास कार्यों का भूमिपूजन किया एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री ने की। इस अवसर पर चित्रकूट में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सतना जिले में 139 करोड़ रुपए लागत के अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण कर भूमिपूजन किया।

प्रमुख घोषणाएं –

1- गुप्त गोदावरी से टूरिस्ट बंगला तक फोरलेन मार्ग बनाया जायेगा।

2- कामदगिरी परिक्रमा पथ, गुप्त गोदावरी, सती अनुसुइया, भरतघाट जैसे महत्वपूर्ण स्थल से अवैध कब्जा और अतिक्रमण हटाया जायेगा।

3- चित्रकूट के समन्वित विकास और उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के नगरीय निकाय, ग्राम पंचायत क्षेत्र में समन्वय स्थापित कर चित्रकूट के समग्र विकास के लिए चित्रकूट विकास प्राधिकरण बनाया जायेगा।

4- अनुविभागीय अधिकारी राजस्व का कार्यालय चित्र कूट में पृथक से स्थापित किया जाएगा।

5- देवस्थानो के समुचित विकास और श्रृद्धालुओं की सुविधा विस्तार के लिए मंत्रिमंडलीय समिति बनाई जाएगी।

भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *