February 10, 2026

First अंडर वॉटर मेट्रो ट्रेन का देश में हुआ उद्घाटन

1 min read
Spread the love

कोलकाता- देश की पहली अंडर वॉटर मेट्रो ट्रेन का उद्घाटन प्रधानमंत्री द्वारा किया गया। कोलकाता की अंडर वॉटर मेट्रो का निर्माण हुगली नदी के नीचे किया गया है। कुछ दिन पहले ही रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कोलकाता मेट्रो रेल सेवाओं की समीक्षा की थी।

अंडर वॉटर मेट्रो टनल हावड़ा मैदान-एस्प्लेनेड सेक्शन के बीच में दौड़ेगी, इस मेट्रो टनल को हुगली नदी के तल से 32 मीटर नीचे बनाया गया है। कोलकाता मेट्रो हावड़ा मैदान-एस्प्लेनेड टनल भारत में नदी के नीचे बनाया जाने वाला पहला ट्रांसपोर्ट टनल है। यह अंडरग्राउंड मेट्रो 45 सेकेंड में हुगली नदी के नीचे 520 मीटर की दूरी तय करेगी।

हावड़ा मैदान से एस्प्लेनेड तक 4.8 किलोमीटर का रूट बनकर तैयार हो गया है। इस रूट में 4 अंडरग्राउंड स्टेशन – हावड़ा मैदान, हावड़ा स्टेशन, महाकरण और एस्प्लेनेड हावड़ा स्टेशन शामिल हैं, जो जमीन से 30 किलोमीटर नीचे बने हुए हैं। ये दुनिया में सबसे गहराई में बनाया गया मेट्रो स्टेशन है। इससे पहले लंदन और पेरिस में ही पानी के नीचे मेट्रो रूट बने हुए हैं।

भारत विमर्श भोपाल मप्र.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *