October 27, 2026

International वुशु स्टार चैंपियनशिप 2024 में जीता गोल्ड मेडल

1 min read
Spread the love

सतना- मध्य प्रदेश के सतना शहर की रहने वाली वैष्णवी ने रूस के मॉस्को में हुए इंटरनेशनल वुशु स्टार चैंपियनशिप के 48 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड मेडल जीता है।

रशिया में गोल्ड जीतने वाली रामपुर बाघेलान के करही की वैष्णवी के रगों में सफलता दौड़ती है। वैष्णवी ने बताया कि वुशु खिलाड़ी व बड़ी बहन गीतांजलि त्रिपाठी से प्रेरित होकर वुशू खेलकर कुछ करने का फैसला किया था। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी देश के लिए स्वर्ण पदक जीता है। वैष्णवी त्रिपाठी को मिली कामयाबी के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ट्वीट कर उन्हें बधाई दी है।

भारत विमर्श भोपाल मप्र.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.