पर्यावरण पर्व में ग्रामोदय के प्राध्यापक डॉ घनश्याम गुप्ता होंगे शामिल
1 min read
चित्रकूट – पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के प्राध्यापक और ऊर्जा एवम पर्यावरण विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो घनश्याम गुप्ता को 20 फरवरी 2024 को भोपाल स्थित रविन्द्र भवन में आयोजित पर्यावरण पर्व में आमन्त्रित किया है। पर्यावरण के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए प्रो. गुप्ता को पूर्व में सुलभ इंटरनेशनल अवार्ड, जलवायु संरक्षण सम्मान एवं स्वामी ज्ञान प्रकाश आनंद पर्यावरण सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है ।मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2022 में उनको प्राणु वायु सम्मान से सम्मानित किया गया था।प्रो गुप्ता ने बताया कि वे इस आयोजन में शामिल होगें।
जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश