October 30, 2026

श्री लंका से चरण पादुकाएं लेकर चित्रकूट पहुंची रामराज्य युवा यात्रा।अयोध्या में होगा समापन

1 min read
Spread the love

चित्रकूट – श्री लंका से चरण पादुकाएं लेकर रामराज्य युवा यात्रा शनिवार को  चित्रकूट धाम पहुंची।जहां चित्रकूट स्थित कामदगिरि प्रदक्षिणा का प्रमुख द्वार मंदिर में भगवान श्री कामता नाथ के सामने रखकर चरण पादुकाओं का विधि विधान से पूजन अर्चन किया गया।पूजन के बाद यात्रा में शामिल सभी राम सेवक चरण पादुकाएं लेकर कामदगिरि पर्वत की परिक्रमा करने के लिए निकल पड़े।सुदर्शन राष्ट्र निर्माण ट्रस्ट के संयोजकत्व में श्री लंका से अयोध्या जी तक चरण पादुकाएं लेकर निकाली जा रही रामराज्य युवा यात्रा में शामिल सुदर्शन न्यूज़ चैनल के चैनल हेड सुरेश चौहानके के सुपुत्र सुदेश चौहानके द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि यात्रा का शुभारंभ 15 दिसंबर को श्री लंका की अशोक वाटिका स्थित सीतापुरम मंदिर में चरण पादुकाओं का पूजन करके किया  गया था।आज तीसवें दिन यात्रा चित्रकूट धाम पहुंची है।चौवालिस दिनों और दस हजार किलो मीटर दूर तक लगातार चलने वाली इस यात्रा के दौरान हम उन सभी 330 स्थानों पर चरण पादुकाएं लेकर जा रहे हैं।जहां भगवान श्री राम वनवास काल में रुके थे।इसके बाद अयोध्या जी मे आगामी 22 तारीख को यात्रा का समापन होगा।यात्रा में शामिल डॉ राम औतार द्वारा जानकारी देते हुए कहा गया कि यात्रा को लेकर पूरे देश में उत्साह चरम पर है।हम लोग जहां जहां भी गए,वहां लोगों द्वारा बड़े ही स्नेह पूर्वक धूमधाम हमारा स्वागत किया गया।अब रामराज्य और हिंदू राष्ट्र की स्थापना का दिन निकट आ गया है।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.