March 28, 2026

ग्रा.वि.वि.में भारतीय संस्कृति पर विचार मंथन

1 min read
Spread the love

चित्रकूट – आज महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय मे भारतीय संस्कृति का ऐतिहासिक परिपेक्ष्य और वर्तमान में प्रासंगिकता विषय को लेकर देश के लब्ध प्रतिष्ठ विद्वानों और विशेषज्ञों ने विचार मंथन किया। सेवानिवृत प्रोफेसर डॉ चंद्र पाल शर्मा दिल्ली इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता रहे। विशिष्ट अतिथि वैद्य राजेश कपूर थे। अध्यक्षता कुलपति प्रो भरत मिश्रा ने की। इस अवसर पर विद्वानों ने माना कि युवा ही देश का भविष्य है। युवाओं को देश की सही और सटीक जानकारी देने का सार्थक प्रयास होना चाहिए। मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता प्रो चंद्र पाल शर्मा ने भारतीय संस्कृति की विशेषताओं को बताते हुए कहा कि युवाओं को अपने देश की ऐतिहासिक धरोहरो और इनके सजोने से होने वाले लाभों को भी जानना चाहिए। प्रो शर्मा ने आजादी के बाद इस दिशा में किए गए प्रयासों को तथ्यात्मक ढंग से प्रस्तुत करते हुए कहा कि उच्च शिक्षण संस्थाओं एवम विश्विद्यालयो को इसके लिए शोध कार्यक्रम चलाने चाहिए। उन्होंने कहा कि संत तुलसी दास और आदि कवि बाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से भारतीय संस्कृति को व्यवस्थित रूप से प्रस्तुत किया है। प्रो शर्मा ने युवाओं को वेदों और रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों को पढ़ने की सलाह देते हुए कहा कि इससे उन्हें हमारे आदर्शो की जानकारी भी मिलती रहेगी। उन्होंने श्री राम और श्री कृष्ण को देश का आदर्श बताया।
वैद्य राजेश कपूर ने जीवन की सफलता के सूत्र बताते हुए अनेक उदाहरण प्रस्तुत किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कुलपति प्रो भरत मिश्रा ने कहा यह विश्वविद्यालय मूल्य एवम सामाजिक उत्तरदायित्व पाठ्यक्रम के अंतर्गत देश के जाने माने विद्वानों को आमंत्रित कर विद्यार्थियों को उनके विचारों से अवगत करवाता रहता है। यह कार्यक्रम भी इसी उद्देश्य से किया गया है।
मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान विभाग के तत्वाधान में आयोजित एक दिवसीय इस विशिष्ट कार्यक्रम का प्रारंभ अतिथियों द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारतरत्न नाना जी देशमुख के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवम दीप प्रज्वलन से हुआ। संयोजक एवम हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ ललित कुमार सिंह ने कार्यक्रम की पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला। अतिथियों का स्वागत सम्मान भी हुआ। आयोजक एवम राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ नीलम चौरे ने आभार प्रकट किया। समन्वयन इजी गुरु प्रकाश शुक्ला का रहा। इस अवसर पर ग्रामोदय विश्वविद्यालय के शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी और छात्र छात्राओं ने सहभागिता की।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *