March 28, 2026

हिंदी को लेकर हुआ विचार मंथन – ग्रामोदय

1 min read
Spread the love

चित्रकूट – आज महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय और तहसील विधिक सेवा प्राधिकरण चित्रकूट के संयुक्त तत्वावधान मे हिंदी सप्ताह समापन कार्यक्रम और संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हिंदी को लेकर विद्वानों ने विचार मंथन किया। अध्यक्षता कुलपति प्रो भरत मिश्रा ने की। सौरभ गोस्वामी न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी और अध्यक्ष विधिक सेवा प्राधिकरण समिति चित्रकूट मुख्य अतिथि रहे। ग्रामीण विकास एवम व्यवसाय प्रबंधन संकाय के अधिष्ठाता प्रो अमरजीत सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अध्यक्ष हिंदी विभाग ललित कुमार सिंह ने कार्यक्रम के औचित्य और महत्व पर प्रकाश डाला। हिंदी भाषा की प्राध्यापिका डॉ कुसुम कुमारी सिंह, राजनीति विज्ञान की प्राध्यापिका डॉ नीलम चौरे और हिंदी भाषा के प्राध्यापक डॉ राम मूर्ति प्रमुख वक्ता रहे। इस अवसर पर
कुलपति प्रो भरत मिश्रा ने हिंदी के विकास के लिए सरकारों द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए छात्रों को हिंदी लेखन एवम अभिव्यक्ति की दिशा दिशा में कौशल विकसित करने पर जोर दिया। प्रो विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय हिंदी विश्व की प्रमुख भाषाओं में होगी।मुख्य अतिथि सौरभ गोस्वामी न्यायिक मजिस्ट्रेट ने व्यक्तिगत एवम सामूहिक रूप से राष्ट्र के विकास में हिंदी के योगदान को तथ्यात्मक ढंग से प्रस्तुत किया।विशिष्ट अतिथि प्रो अमरजीत सिंह ने कहा कि हिंदी भाषा में विभिन्न विषयों की सरल एवम बोधगम्य सामग्री ग्रामोदय विश्वविद्यालय ने तैयार की है।इन पुस्तकों को पढ़कर डिप्लोमा और सर्टिफिकेट प्राप्त किया जा सकता है।
प्रमुख वक्ता डॉ कुसुम कुमारी सिंह ने हिन्दी की वैश्विक स्थिति पर प्रकाश डालते हुए हिंदी के विकास में संतो, महापुरुषों , स्वतंत्रता आंदोलन, राम कथा, सूचना क्रांति, सम्मेलनो, सांस्कृतिक महोत्सवों, भारतीय उत्सवों, सूफी कवियों, प्रचार संस्थाएं, पत्र पत्रिकाओं, भूमंडलीकरण, बाजारी करण, बोलियो आदि के योगदान को केंद्र में रख विचार प्रस्तुत किए। प्रमुख वक्ता डॉ नीलम चौरे ने हिंदी की संवैधानिक स्थिति का भारतीय संविधान के अनुच्छेद 343 से 351 के परिपेक्ष में विचार प्रस्तुत किया। उन्होंने मातृभाषा, राजभाषा, राष्ट्र भाषा के रूप में हिंदी की स्थिति को स्पष्ट किया।

प्रमुख वक्ता डॉ राम मूर्ति ने हिंदी को समर्पित भारतीय मूल्यों से ओत प्रोत कविता प्रस्तुत की।अतिथियों ने विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए। धन्यवाद ज्ञापन डॉ अमरजीत सिंह और संचालन कार्यक्रम आयोजक डॉ ललित कुमार सिंह ने किया। इस दौरान शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी और विद्यार्थी मौजूद रहे।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed