March 28, 2026

भारत ने कनाडा के लिए वीजा सेवा की बंद

1 min read
Spread the love

नई दिल्ली – कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो के बयान के बाद भारत और कनाडा बीच रिश्तों में खटास आ गई है. दोनों देशों ने अपने राजनायिकों को निकाल दिया गया है. अब भारत ने कनाडा के लिए सभी वीजा सेवा बंद कर दी है. अगले आदेश तक कनाडा के लिए वीजा सेवा को बंद कर दिया गया है. BLS इंडिया वीजा एप्लिकेशन सेंटर ने अपनी वेबसाइट में नोटिस जारी किया है. इसमें कहा है कि 21 सितंबर 2023 से अगले आदेश तक सभी वीजा सेवाओं को सस्पेंड कर दिया गया है,
BLS इंटरनेशनल इंडिया वीजा एप्लिकेशन सेंटर ने अपनी वेबसाइट में लिखा है, ‘ भारतीय मिशन से जरूरी सूचना. परिचालन संबंधी कारणों से 21 सितंबर 2023 भारतीय वीजा सर्विस को अगले आदेश तक सस्पेंड कर दिया गया है. आगे अपडेट के लिए प्लीज BLS वेबसाइट को जरूर चेक करें.’ दो दिन पहले कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने खालिस्तानी अलगाववादी की हत्या के मामले में भारत सरकार के एजेंट की ‘संभावित’ संलिप्तता का आरोप लगाया था जिसके बाद भारत-कनाडा के बीच राजनयिक विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गयी है।

भारत विमर्श भोपाल मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed