February 15, 2026

नदी किनारे अवैध शराब निर्माण भट्ठियों पर पुलिस ने मारा छापा

1 min read
Spread the love

चित्रकूट – थाना चित्रकूट पुलिस द्वारा अवैध शराब निर्माण भट्ठियों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए तकरीबन दस क्विंटल देशी शराब निर्माण हेतु रखे गए महुआ लाहन को नष्ट करते हुए निर्माण सामग्री को जप्त कर लिया गया।
चित्रकूट पुलिस द्वारा अवैध देशी शराब निर्माण करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही तकरीबन दस क्विंटल महुआ लाहन को नष्ट करते हुए शराब निर्माण में प्रयुक्त की जाने वाली सामग्री को जप्त कर लिया गया।गौर तलब है कि थाना चित्रकूट पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लोसरिहा स्थित मंदाकिनी नदी के किनारे बड़ी संख्या में भट्ठियां बनाकर अवैध देशी महुआ शराब का निर्माण किया जा रहा है।जिसके बाद थाना प्रभारी अभिषेक पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस बल द्वारा ग्राम लोसरिहा में छापा मारा गया।लेकिन इस दौरान अवैध शराब निर्माण करने वाले अपराधी पुलिस को आता देखकर मौके से नदी में कूदकर भागने में सफल हो गए।मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा नदी किनारे प्लास्टिक ड्रमो मे शराब निर्माण हेतु भरकर रखें गए तकरीबन दस क्विंटल महुआ लाहन को नष्ट करते हुए शराब निर्माण कार्य में प्रयुक्त होने वाली सामग्री को जप्त कर लिया गया है।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed