December 13, 2025

वीरांगना दुर्गावती के बलिदान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन

मझगवां – वीरांगना दुर्गावती के बलिदान दिवस शनिवार 24 जून को मझगंवा में दीन दयाल शोध संस्थान द्वारा संचालित कृष्णा देवी वनवासी आवासीय बालिका विद्यालय में वृहद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष गिरीश गौतम रहे।विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम द्वारा वीरांगना दुर्गावती को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा गया कि वीरांगना दुर्गावती का बलिदान केवल अपनी राज्य सत्ता को कायम रखने के लिए नहीं हुआ था,बल्कि उनका बलिदान मुगलों से अपने राज्य की सत्ता को बचाते हुए हुआ था। जो इस देश की सभ्यता और संस्कृति को कुचलते हुए आगे बढ़ रहे थे। आज इस देश में कुछ लोग औरंगजेब और अकबर को महान बताते हैं।लेकिन उसी औरंगजेब के द्वारा अपने भाई का सर काटकर पिता को जेल में बंद कर दिया गया था।देश में वीरांगना दुर्गावती,महानी लक्ष्मी बाई,महाराणा प्रताप,भगत सिंह की बात करने पर कुछ लोगो की धर्म निरपेक्षता और सेक्युलरिज्म खतरे में पड़ जाता है।लेकिन अगर अकबर और औरंगजेब की महिमा का मंडन किया जाता है,इनके नाम पर बनी सड़कों का पूजन किया जाय। तब देश में सब कुछ ठीक हो जाता है।विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि इस सोच को बदलने साथ ही लगातार ऐसे आयोजन की जरूरत है।जिससे सभ्यता और संस्कृति को सुरक्षित रखा जा सके। मोटे अनाज के बारे में पूछे जाने पर विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने कहा कि मोटा अनाज खाने से आदमी पतला होता है,और देव अन्न खाने से मोटा।आज देव अन्न खाने के चलते ही पूरी दुनिया में सर्वाधिक शुगर के मरीज हमारे देश में मौजूद हैं।इसलिए अगर हम मोटा अनाज खाएंगे,तो हम पतले रहेंगे अर्थात स्वस्थय रहेंगे।

भारत विमर्श सतना मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *