बदमाशों ने डॉक्टर मारी गोली
1 min read
जौनपुर – बक्सा थाना क्षेत्र अंतर्गत बदमाशों ने डॉक्टर बंगाली डॉक्टर मारी गली डॉक्टर बंगाली डॉक्टर ने बताया कि 50 लाख रुपये की रंगदारी के लिए धमकी मिली थी।उन्होंने बताया कि 10 जनवरी को वे एक शादी समारोह में शामिल होने अपने घर गए थे। 6 फरवरी को लखौवा स्थित अपने घर लौटे थे। इसी दौरान उनके व्हाट्सएप नंबर पर एक कॉल आया था फोन करने वाले ने खुद को ‘सोले सिंह’ बताया और 24 घंटे के भीतर 50 लाख रुपये का इंतजाम करने को कहा था। ऐसा न करने पर गोली मारने की धमकी दी गई थी। 3:30 बजे डिस्पेंसरी पर मरीज देख रहे थे, तभी एक मोटरसाइकिल पर तीन नकाबपोश बदमाश पहुंचे। तीनों ने अपने चेहरे कपड़े से ढके हुए थे। उनमें से एक बदमाश मोटरसाइकिल से उतरा, जेब से पिस्तौल निकाली और बिना कुछ कहे उन पर फायर कर दिया। फायरिंग के बाद बाजार में अफरा तफरी मच गई तभी लोगों ने तभी बंगाली डॉक्टर के डिस्पेंसरी पर लोगों ने चले आए लखौवा बाजार के पकड़ी चौराहा मार्ग पर डॉ. बीके लंबे समय से बंगाली चिकित्सक के रूप में क्लिनिक चलाते हैं और परिवार सहित वहीं रहते हैं। तत्काल पुलिस प्रशासन ने सूचना मिलने पर पहुंच गए घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायल को पहले जिला अस्पताल पहुंचाया, फिर नौपेड़वा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए दोबारा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

अमरजीत सिटी रिपोर्टर भारत विमर्श जौनपुर उत्तर प्रदेश
