चित्रकूट के महाराजधिराज मत्यगजेंद्र नाथ की निकली भव्य बारात
1 min read
चित्रकूट के महाराजधिराज मत्यगजेंद्र नाथ की निकली भव्य बारात
चित्रकूट उप्र– महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर धर्मनगरी चित्रकूट में महाराजधिराज मत्यगजेंद्र नाथ की भव्य बारात धूमधाम से निकाली गई। बारात की शुरुआत मत्यगजेंद्र मंदिर से हुई, जहां से हाथी, घोड़े और बैंड-बाजों के साथ शोभायात्रा नगर भ्रमण के लिए रवाना हुई।


शोभायात्रा के दौरान राजकुमार शहनाई पार्टी ने शिव धुन बजाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने बारात का स्वागत किया। भारी संख्या में शिवभक्त शामिल हुए और भगवान शिव के जयकारों के साथ जमकर नाचे-थिरके।

पूरा नगर हर-हर महादेव के जयकारे से गूंज उठा और महाशिवरात्रि का पर्व आस्था और उल्लास के साथ मनाया गया।




राघवेंद्र सचान सिटी रिपोर्टर भारत विमर्श चित्रकूट उत्तर प्रदेश
