February 16, 2026

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर उमड़ पड़ा शिव भक्तों का जन सैलाब

1 min read
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर उमड़ पड़ा शिव भक्तों का जन सैलाब
Spread the love

जौनपुर – महाशिवरात्रि पर लगी श्रद्धालुओं के भीड़, इस पवन पर्व के अवसर पर शंभूगंज के जयकारों से गूंज उठा उत्तरीजपुर गांव आपको बता दे की महाशिवरात्रि पर्व को लेकर पूरे जिले में उत्सव का माहौल रहा। तड़के सुबह 3 बजे से ही शिवभक्त जल, दूध, बेलपत्र और प्रसाद लेकर मंदिरों की ओर पहुंचे और जलाभिषेक किया । भगवान शिव और माता पार्वती के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। जिले के अन्य प्रमुख शिवालयों जैसे भी लगभग 4 किलोमीटर लंबी लाइन लगी, जहां 60 हजार से अधिक भक्तों ने दर्शन किए। मंदिर को 250 गेंदे के फूल के गजरे से सजाया गया था सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए थे। भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। जगह-जगह बैरिकेड्स लगाकर वाहनों को मंदिर परिसर से 500 मीटर दूर रोका गया। सुरक्षा में महिला पुलिसकर्मियों की भी विशेष ड्यूटी लगाई गई थी।

अमरजीत सिटी रिपोर्टर भारत विमर्श जौनपुर उत्तर प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *