November 13, 2026

41 उच्च शिक्षा संस्थानों की बैठक हुई आयोजित दिल्ली

1 min read
Spread the love

चित्रकूट – आज राष्ट्रीय अधयापक शिक्षा परिषद नई दिल्ली में बी.एड.(एकीकृत) आईटीईपी पाठ्यक्रम – बीए बीएड, बीएससी बीएड एवं बीकॉम बीएड सत्र 2023-24 से संचालन हेतु चयनित देश के 41 उच्च शिक्षा संस्थानों की बैठक आयोजित की गयी।इस बैठक मे भारत सरकार के एनसीटीई विभाग के सचिव संजय कुमार विशिष्ट अतिथि रहे। प्रोफेसर योगेश सिंह चेयरमैन एनसीटीई ने अध्यक्षता की।बैठक में महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो भरत मिश्रा व इंट्रीग्रेटेड बीएड प्रोग्राम के संयोजक डॉ श्याम सिंह गौर ग्रामोदय विश्वविद्यालय की ओर से उपस्थित रहे। बैठक में अनेक निर्णय लिए गये।इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा प्रवेश विज्ञापन अगले सप्ताह जारी किए जाने का निर्णय लिया गया।एनसीटीई द्वारा तैयार पाठ्यक्रम सामग्री पाठ्यक्रम संचालक संस्थाओं/ विश्वविद्यालयो को शीघ्र प्रेषित किये जाने की जानकारी भी बैठक में दी गई।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट म०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.