November 13, 2026

कर्मचारियों ने किया सामूहिक प्रार्थना सभा

1 min read
Spread the love

चित्रकूट – आज महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के विवेकानंद सभागार में ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कर्मचारियों के संयुक्त तत्वावधान में प्रार्थना सभा संम्पन्न हुई।कुलपति प्रो भरत मिश्रा के मार्गदर्शक उदबोधन के साथ  प्रार्थना सभा कर्मचारियों की सहभागिता,प्रस्तुति में आयोजित की गई।  कान्हा वन , हैदराबाद से आये ध्यान और योग के विद्द्वान और कला, विज्ञान, प्रबंधन, कृषि और अभियांत्रिकी संकाय के अधिष्ठाता गण व शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी इस सामूहिक प्रार्थना सभा में शामिल हुए।
कुलपति प्रो भरत मिश्रा द्वारा विद्या दायिनी माँ सरस्वती और युवाओं के प्रेरक स्वामी विवेकानंद की  प्रतिमाओं पर किये माल्यार्पण और दीपप्रज्वलन  के बाद प्रारंभ हुई प्रार्थना सभा की।विभिन्न प्रस्तुतियों के क्रम में शोध निदेशालय के सुशील मिश्रा ने तीन बार ॐ का उच्चारण किया। केंद्रीय पुस्तकालय के डॉ संजय शुक्ला, परीक्षा विभाग के अर्जुन गर्ग, संगीत इकाई की डॉ सुषमा गुजर, केंद्रीय पुस्तकालय के देवीदयाल व गुलाब सिंह आदि ने सरस्वती वंदना व कुलगीत प्रस्तुत किया।परीक्षा विभाग के अर्जुन गर्ग ने श्रीमद्भागवत गीता के श्लोकों का भावार्थ वाचन किया। केंद्रीय पुस्तकालय के डॉ संजय शुक्ला  ने पढ़ी गई पुस्तक कार्यक्रम के अंतर्गत प्रेरक अंशों को प्रस्तुत किया।कला संकाय व परीक्षा विभाग की संयुक्त प्रस्तुति में डॉ सुषमा गुजर, देवीदयाल, गुलाब सिंह व सुरेंद्र श्रीवास्तव ने समूह गायन किया। कला संकाय के पन्नी लाल सेन ने प्रेरक रचना प्रस्तुत की।निदेशक दूरवर्ती व प्राध्यापक पत्रकारिता प्रो वीरेंद्र कुमार व्यास ने मासिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।केंद्रीय पुस्तकालय के देवीदयाल ने एकल गीत का गायन किया।कुलपति प्रो भरत मिश्रा के उदबोधन के बाद प्रार्थना सभा मंच में मौजूद सभी ने रघुपति राघव राजाराम का सामूहिक भजन प्रस्तुत हुआ। संगतकारी अवधेश ने और आवश्यक सूचनाओ का प्रसारण एवं कार्यक्रम संयोजन संगीत इकाई के डॉ आर के पांडेय ने किया।इस दौरान प्रो आई पी त्रिपाठी, प्रो अमर जीत सिंह, डॉ एल सी सिंह, श्री एवं श्रीमती पाठक आदि प्रमुख लोगों सहित शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी, छात्र – छात्राएं उपस्थित रहे।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट म०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.