March 12, 2025
Spread the love

चित्रकूट – प्रसिद्ध धर्मनगरी चित्रकूट मे कामतानाथ प्राचीन मुखारबिंद राजस्व प्रलेखों मे प्रबंधक कलेक्टर दर्ज अभिलेख है। कामतानाथ स्वामी के दर्शन एवं परिक्रमा हेतु अन्य प्रांतों से अत्यधिक संख्या मे श्रद्धालु आते हैं। कामतानाथ प्राचीन मुखारबिंद, चित्रकूट आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की श्रद्धा का प्रमुख स्थान है, लेकिन स्थान का समुचित विकास न होने से श्रद्धालुओं को असुबिधा होती है। कामतानाथ प्राचीन मुखारबिंद के पुजारी एवं महंत के बीच समन्वय स्थापित न होने से, पुजारी एवं महंत के मध्य आपसी विवाद की स्थिति बनी हुई है, जिस कारण मंदिर की देख रेख, पूजा-पाठ एवं विकास का कार्य वाधित है। मंदिर मे नियमित पूजा-पाठ, देखरेख, विकास एवं आवश्यक व्यवस्था हेतु शासकीय देवस्थान प्रबंध समिति नियम-2019 के तहत ‘कामतानाथ प्राचीन मुखारबिंद प्रबंध समिति चित्रकूट’ का गठन किया गया है । जिसमे अध्यक्ष अनुविभागीय अधिकारी मझगवां,सदस्य अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग मझगवां, सदस्य सचिव/ कोषाध्यक्ष नायब तहसीलदार कार्यपालन मजिस्ट्रेट चित्रकूट, सदस्य नगर पालिका अधिकारी ,नगर परिषद चित्रकूट,सदस्य राजस्व निरीक्षक रा. नि मं चित्रकूट, सदस्य भरत शरण मिश्रा पुजारी कामतानाथ प्राचीन मुखारविंद चित्रकूट, सदस्य अभय महाजन संगठन सचिव दीनदयाल शोध संस्थान चित्रकूट, सदस्य डॉ वीके जैन श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट जानकीकुंड चित्रकूट हैं।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट म०प्र०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *