May 12, 2026

20 मई तक सभी एच.एल.बी में शत-प्रतिषत कार्य पूर्ण करें

1 min read
20 मई तक सभी एच.एल.बी में शत-प्रतिषत कार्य पूर्ण करें
Spread the love

समय-सीमा प्रकरणों की बैठक में जनगणना कार्य की समीक्षा
सतना – सतना जिले में जनगणना के प्रथम चरण में सुपरवाइजर और प्रगणकों से उन्हें आवंटित ब्लाक के सभी एच.एल.बी. में मकान सूचीकरण का कार्य 20 मई तक शत-प्रतिशत रूप से पूरा कर लेने के निर्देश दिये हैं। कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस के निर्देशन में सोमवार को सम्पन्न समय-सीमा प्रकरणों की बैठक में आयुक्त नगर निगम शेर सिंह मीना और सीईओ जिला पंचायत शैलेन्द्र सिंह ने टीएल बैठक के एजेण्डानुसार बिन्दुओं पर विभागीय गतिविधियों की समीक्षा की। इस मौके पर एसडीएम एलआर जांगडे, सुभाष मिश्रा सहित विभाग प्रमुख अधिकारी, जनपद सीईओ तथा नगर पंचायतों के सीएमओ उपस्थित रहे।
जनगणना कार्य की समीक्षा में बताया कि सभी प्रगणक और सुपरवाइजर को उनके आवंटित ब्लाक में 10 मई तक 40 प्रतिशत कार्य पूरा करने का लक्ष्य दिया गया था। इसमें नगरीय इलाकों में नगर परिषद के अंतर्गत एच.एल.बी. का काम धीमा चल रहा है। नगरीय क्षेत्र के प्रगणकों को प्रतिदिन ब्लाक के 40-50 मकानों की सूचीकरण और एच.एल.बी की विजिट कम्पलीट करनी चाहिए। नगरीय क्षेत्रों की 14 एच.एल.बी. में अभी तक काम शुरू नहीं किया गया है। समीक्षा बैठक में अन्य विभागों से समन्वय के विषयों में सतना-पन्ना प्रखण्ड रेल्वे बडी लाइन, नर्मदा घाटी विकास की नहरों का निर्माण सहित सीएम मानिट, एपीसी बैठक की तैयारी, रोड सेफ्टी, ई-आफिस, गेहूं उपार्जन, खाद्यान्न वितरण, संबल योजना, सामाजिक न्याय विभाग की सामाजिक सुरक्षा पेंशन, नगरीय क्षेत्रों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की उपलब्धता, अस्पतालों में फायर सेफ्फी सहित विभिन्न बिन्दुओं पर समीक्षा की गई।
उप संचालक कृषि आशीष पाण्डेय ने बताया कि खरीफ सीजन के लिए किसानों को फर्टिलाइजर शत-प्रतिशत वितरण ई-विकास पोर्टल से किया जायेगा। उर्वरक प्राप्त करने के लिए फार्मर आईडी का होना आवश्यक होगा। उन्होंने कहा कि फार्मर आईडी तैयार करने के काम में तेजी लाई जा रही है। ताकि किसानों को खरीफ मौसम के लिए उर्वरक प्राप्त करने में कोई असुविधा नहीं हो।

भारत विमर्श सतना मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *