चित्रकूट डीएम ने सम्पवेल एवं ऑक्सीडेशन पाण्ड का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा
1 min read
चित्रकूट उप्र – नगर क्षेत्र रामघाट स्थित सम्पवेल (सीवरेज) एवं ऑक्सीडेशन पाण्ड का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान सीवरेज प्लांट के संचालन, स्वच्छता एवं निगरानी व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाए जाने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान निर्देशित किया गया कि सीवरेज प्लांट के आउटलेट पाइप पर मापक मीटर स्थापित किया जाए, जिससे प्रतिदिन लिफ्ट किए गए जल की मात्रा का सटीक आंकलन किया जा सके। साथ ही प्लांट परिसर में सी०सी०टी०वी० कैमरे लगाए जाने तथा नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। सीवरेज प्लांट में कार्यरत कर्मचारियों की उपस्थिति एवं कार्यप्रणाली के सत्यापन हेतु लॉगबुक/ड्यूटी रजिस्टर व्यवस्थित रूप से संचालित किए जाने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त अवर अभियंता द्वारा प्रतिदिन दो बार निरीक्षण सुनिश्चित करने को कहा गया, ताकि मोटर पम्पों का संचालन निर्बाध एवं सुचारु रूप से संचालित हो सके।
ऑक्सीडेशन पाण्ड के निरीक्षण के दौरान साफ- सफाई व्यवस्था को और सुदृढ़ किए जाने तथा वहां कार्यरत कर्मचारियों की ड्यूटी का नियमित सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त पेयजल की गुणवत्ता की सतत निगरानी हेतु पाठा जलकल परिसर में प्रयोगशाला स्थापित किए जाने के निर्देश दिए गए, जिससे समय-समय पर जल गुणवत्ता की जांच सुनिश्चित की जा सके।
भारत विमर्श चित्रकूट उत्तर प्रदेश।
